विज्ञापन / Advertisement Space

ठाकरे बंधुओं का अनौपचारिक रूप से एकसाथ आना ‘नाटक’ : एकनाथ शिंदे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Oct 2025 10:46 PM (IST)
ठाकरे बंधुओं का अनौपचारिक रूप से एकसाथ आना ‘नाटक’ : एकनाथ शिंदे

प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑडियो सुनें

ठाणे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाकरे बंधुओं की अनौपचारिक मुलाकात को एक ‘नाटक’ बताया, जिसे रिश्तों में सुधार के रूप में प्रचारित किया जा रहा है शिंदे ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”अतीत में मराठी नाटक ‘भाऊबंधकी’ बहुत प्रसिद्ध था, लेकिन अब ‘मनोमिलन’ का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है.” ‘भाऊबंधकी’ शब्द का तात्पर्य भाइयों या रिश्तेदारों के बीच प्रतिद्वंद्विता से है, जबकि ‘मनोमिलन’ का अर्थ है दिल और दिमाग का एक साथ आना. शिंदे की यह टिप्पणी शिवसेना(उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा मुंबई में आयोजित दिवाली समारोह में शामिल होने के बाद आई है.

दोनों भाइयों ने हाल ही में कई बार मुलाकात की थी, जिससे स्थानीय निकाय चुनावों के लिए गठबंधन बनाने की अटकलें तेज हो गई हैं. शिंदे ने अंबरनाथ में नए आनंद दिघे नाटक प्रेक्षागृह को अपने दिवंगत गुरु और शिवसेना के दिग्गज नेता आनंद दिघे को सर्मिपत किया. उन्होंने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)नीत ‘महायुति’ सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu

नवभारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार। निष्पक्ष पत्रकारिता एवं ताज़ा राजनीतिक/सामाजिक घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्टिंग।

Navabharat News App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस, क्रिकेट और खेल की ताज़ा ख़बरें पढ़ें।