ठाणे पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 08 Aug 2025 02:55 PM
ठाणे पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई चोरी की आठ घटनाओं में शामिल चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि ये गिरफ्तारियां जुलाई में राबोडी इलाके में हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान की गईं।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरंिसह जाधव ने बताया कि एक गोदाम से 51 लाख रुपये मूल्य की सिगरेट चोरी हुई थी, साथ ही गिरोह ने परिसर से डीवीआर चोरी कर सीसीटीवी सबूत नष्ट करने का प्रयास भी किया था।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने चोरी हुए स्कूटर, मोटरसाइकिल और अपराध में इस्तेमाल किए गए टेम्पो का पता लगाया। आरोपियों ने चोरी का सामान छिपाने के लिए अपना वाहन घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खड़ा किया था।’’

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आरोपी चोरी के बाद मीरा रोड भाग गए थे और अपराध शाखा ने उन्हें 29 जुलाई को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र कुमार थानाराम मेघवाल (28) और गणेश धुला पाटीदार राजस्थान के निवासी हैं, जबकि राजेश उफऱ् अन्ना बबन कदम (47) मुंबई के कांदिवली पश्चिम क्षेत्र के निवासी हैं।

अधिकारी ने बताया कि ये तीनों ठाणे, नवी मुंबई, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर में हुई चोरी की आठ घटनाओं में शामिल थे और पुलिस ने उनके कब्जे से 10.4 लाख रुपये मूल्य की चोरी की वस्तुएं बरामद की हैं। अमरंिसह जाधव ने कहा, ‘‘आरोपी घटनास्थल के आसपास से वाहन चुराकर उन्हीं का उपयोग अन्य चोरियों के लिए करते थे और फिर उन्हें छोड़ देते थे।

चोरी का माल निश्चित संपर्कों के जरिए दूसरे राज्य में बेचा जाता था। ये लोग मुंबई के ‘लॉज’ में ठहरते थे और पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना अक्सर बदलते रहते थे।” उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चोरी का बाकी सामान बरामद करने और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital