स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं होने पर थरूर ने कहा: कांग्रेस जानती है कि उसके लिए क्या अच्छा है

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Nov 2022 07:10 PM
स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं होने पर थरूर ने कहा: कांग्रेस जानती है कि उसके लिए क्या अच्छा है
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुजरात में प्रचार अभियान के एक कार्यक्रम में शामिल होने के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के न्यौते को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि उनका नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसमें थरूर का नाम नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या स्टार प्रचारकों की सूची में नाम शामिल नहीं होने से निराश हैं तो थरूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कांग्रेस जानती है कि उसके लिए कौन और क्या सबसे अच्छा है। ऐसे में निराश होने की बात कोई मतलब नहीं है।’’

सूत्रों ने बताया कि एनएसयूआई ने थरूर को गुजरात में अपने एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन थरूर ने यह कहते हुए न्यौता ठुकरा दिया कि उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav