सौरभ का वो आखिरी वीडियो, जिसमें जमकर नाच रही थी कातिल मुस्कान, लोग बोले- शातिरपने की हद है

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 21 Mar 2025 03:21 PM
सौरभ का वो आखिरी वीडियो, जिसमें जमकर नाच रही थी कातिल मुस्कान, लोग बोले- शातिरपने की हद है
ऑडियो सुनें

मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं. अब एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हत्या से पहले कातिल मुस्कान सौरभ और अपनी बेटी पीहू के साथ एक रेस्टोरेंट में झूमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में उनकी बेटी पीहू भी नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 28 फरवरी का है, उस दिन पीहू का बर्थडे था.

अब इस वायरल वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं. लोगों का कहना है कि हत्या की पूरी प्लानिंग कर चुकी मुस्कान एक्टिंग में भी माहिर निकली. वो ऐसे नाच रही है, जैसे उसे सौरभ से कितना प्यार हो. किसी ने कहा कि यह खुशियों की झूठी तस्वीर है. वह खुद को आदर्श पत्नी दिखाने के लिए यह सब कुछ कर रही है ताकि किसी को कोई शक न हो. किसी का कहना है कि यह मुस्कान के शातिरपने का सबूत है.

4 मार्च को हुई थी सौरभ की हत्या

गौरतलब है कि 4 मार्च को सौरभ राजपूत की हत्या हुई थी. मुस्कान ने सौरभ को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया. उसके बाद प्रेमी साहिल शुक्ला को बुलाया. उसके बाद दोनों ने मिलकर चाकू से उसके सीने को चीर दिया. इसके बाद लाश को बाथरूम में ले जाकर सिर को धड़ से अलग कर दिया और दोनों हथेलियों को भी काट डाला. हत्या के दूसरे दिन मुस्कान ने 1100 रुपए में एक ड्रम, एक बोरी सीमेंट और मोरंग भी खरीदा. इसके बाद शव को ड्रम में डालकर उसे सीमेंट से जमा दिया. इसके बाद मुस्कान प्रेमी के साथ मनाली घूमने चली गई. इस दौरान किसी को भी पता नहीं चला कि सौरभ की हत्या हो चुकी है.

ऐसे खुला हत्या का राज

घर शिफ्टिंग के दौरान जब ड्रम को हटाने के लिए मजदूर बुलाये गए तो अचानक से उसका ढक्कन खुल गया और अंदर से इंसानी लाश की बदबू से पूरा मामला खुल गया. मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी और फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. करीब 6 घंटे के बाद ड्रम को काटकर सौरभ का शव निकाला गया. पोस्टमॉर्टेम करने वाले डॉक्टरों की भी रूह कांप गई. उन्होंने कहा कि 30 साल के करियर में ऐसा केस नहीं देखा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital