केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों से देशभर के किसानों को फायदा पहुंचेगा: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Jun 2023 10:29 PM
केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों से देशभर के किसानों को फायदा पहुंचेगा: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूरिया सब्सिडी योजना को तीन साल के लिए बढ.ाने और 2023-24 के चीनी सीजन के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ.ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल कर देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि इनसे देशभर के किसानों को फायदा पहुंचेगा.

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई नई लाभकारी योजनाओं की घोषणा की है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में इन योजनाओं को आज मंजूरी दी गई. इसके साथ ही सरकार ने 2023-24 के चीनी सीजन के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ.ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है.

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “देशभर के किसान भाई-बहनों की समृद्धि और खुशहाली के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है. इसी दिशा में हमने यूरिया सब्सिडी योजना को तीन साल के लिए और बढ.ाया है. इसके साथ ही पीएम-प्रणाम सहित अन्नदाताओं के कल्याण से जुड़े कई अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत भी की गई है.” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “हमारी सरकार गन्ना किसानों के जीवन में मिठास घोलने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में वर्ष 2023-24 के लिए गन्ना की कीमत को 315 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो इसका अब तक का सर्वाधिक मूल्य है. इसका लाभ देशभर के हमारे करोड़ों गन्ना किसान भाई-बहनों को होगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu