‘अमृतकाल’ के शुरू में ही अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर की हो जाएगी: मंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Dec 2023 10:35 PM
‘अमृतकाल’ के शुरू में ही अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर की हो जाएगी: मंत्री
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि भारत 2047 तक उन्नत अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने की यात्रा के दौरान ‘अमृत काल’ की शुरुआत में ही 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के 2027-28 में तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी के साथ 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान लगाया है.

चौधरी ने कहा कि रुपये की मजबूती की मदद से 5,000 अरब डॉलर का लक्ष्य पार किया जाएगा, जो व्यापक आर्थिक स्थिरता के परिणामस्वरूप होगा. चौधरी ने कहा, ”सरकार ने 2047 तक एक उन्नत अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है. इस प्रक्रिया में देश अमृत काल की शुरुआत में ही 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा.” वर्ष 2022-23 के अंत में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद 3700 अरब डॉलर था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu