फिल्म ‘ठग लाइफ’ पांच जून को कर्नाटक में रिलीज नहीं की जाएगी : हासन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Jun 2025 07:24 PM
फिल्म ‘ठग लाइफ’ पांच जून को कर्नाटक में रिलीज नहीं की जाएगी : हासन
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु/चेन्नई. अभिनेता कमल हासन ने मंगलवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय को सूचित किया कि फिल्म ”ठग लाइफ” कर्नाटक में पांच जून को रिलीज नहीं होगी, जो इस फिल्म की पूरे भारत में रिलीज की निर्धारित तिथि है. अदालत ने केएफसीसी के बहिष्कार के बीच राज्य में फिल्म प्रर्दिशत करने की योजना बना रहे सिनेमाघरों में पर्याप्त सुरक्षा का अनुरोध करने वाली हासन की याचिका पर सुनवाई 10 जून के लिए स्थगित कर दी.

न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना ने कहा कि फिल्म के निर्माताओं ने सूचित किया है कि वे कर्नाटक में फिल्म प्रर्दिशत करने के इच्छुक नहीं हैं, जब तक कि कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) के साथ कोई संवाद न हो. न्यायालय ने अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन की हाल ही में की गई टिप्पणी की भी कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि ”कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है.”

अदालत ने कहा कि ”एक माफी से स्थिति सुलझ सकती थी.” हासन ने चेन्नई में अपनी आगामी तमिल फिल्म ”ठग लाइफ” के लिए आयोजित एक प्रचार कार्यक्रम में कथित तौर पर उक्त टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ कर्नाटक में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई. इसके बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने घोषणा की कि जब तक हासन माफी नहीं मांगते, तब तक राज्य में फिल्म प्रर्दिशत नहीं की जाएगी. इसके मद्देनजर, हासन द्वारा सह-स्थापित फिल्म निर्माण कंपनी ‘राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ ने ”ठग लाइफ” की रिलीज के लिए सुरक्षा का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की.

एमएनएम पार्टी ने कन्नड़ भाषा विवाद पर कमल हासन के समर्थन में पोस्टर लगाए

मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी ने कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति पर कमल हासन की टिप्पणी से पैदा विवाद में अपने नेता के समर्थन में चेन्नई में पोस्टर लगाए और दावा किया कि ”सच को माफी की जरूरत नहीं है.” कर्नाटक में फिल्म रिलीज होने से पहले अभिनेता से माफी की मांग को लेकर कुछ कन्नड़ समर्थक समूहों ने विरोध जताया जिसके बाद ही चेन्नई में हासन के समर्थन में पोस्टर लगाए गए.

यह घटनाक्रम दिग्गज अभिनेता की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर चर्चा के लिए बुलाई गई ‘कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स’ की बैठक से पहले हुआ. मई के आखिरी हफ्ते में चेन्नई में अपनी फिल्म के ऑडियो रिलीज के दौरान कमल ने टिप्पणी की थी कि ”कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा हुई है.” इस टिप्पणी के कारण ही विवाद शुरू हुआ और पड़ोसी राज्य में विरोध प्रदर्शन होने लगे.

‘द साउथ इंडिया आर्टस्टि एसोसिएशन’ ने हासन का बचाव करते हुए दावा किया कि उनका उद्देश्य एकजुटता को बढ़ावा देना था.
‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों में पांच जून को रिलीज होगी और हासन ने फिल्म रिलीज के लिए निर्देश देने का अनुरोध करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय का रुख किया है. हासन ने इस मामले में माफी मांगने से इनकार कर दिया है. एमएनएम पदाधिकारी द्वारा साझा किए गए पोस्टर की तस्वीर में कहा गया है कि पार्टी अपने नेता के साथ मजबूती से खड़ी है और इस बात पर जोर दिया कि सच बोलने के लिए माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu