राज्यपाल ने तिरुपति में पूजा-अर्चना बालाजी से देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Oct 2024 07:17 PM
राज्यपाल ने तिरुपति में पूजा-अर्चना बालाजी से देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
ऑडियो सुनें

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका ने कल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए. इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर राज्यपाल को मंदिर प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी सहित राज्यपाल के परिजन उपस्थित रहे.

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी
राज्यपाल रमेन डेका ने दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व के लिए देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है. त्यौहारों का यह अवसर हमे समाज में एकता, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है. डेका ने कहा है कि दीपावली की जगमगाती रौशनी हमारे जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे. इस पर्व पर हम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प ले. यह त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu