हॉकी टीम ने खेल ही नहीं जीता बल्कि अनगिनत भारतीयों के दिल भी जीते : प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 06 Oct 2023 09:06 PM
हॉकी टीम ने खेल ही नहीं जीता बल्कि अनगिनत भारतीयों के दिल भी जीते : प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी अटल प्रतिबद्धता , जुनून और तालमेल ने न सिर्फ पदक जीता बल्कि अनगिनत भारतीयों के दिल भी जीत लिये. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ,” एशियाई खेलों में हमारी पुरूष हॉकी टीम को स्वर्ण पदक . शानदार प्रदर्शन के लिये टीम को बधाई . इस टीम की अटल प्रतिबद्धता , जुनून और तालमेल ने न सिर्फ पदक जीता बल्कि अनगिनत भारतीयों के दिल भी जीत लिये . यह जीत उनके जज्बे की परिचायक है . भविष्य के लिये शुभकामना .” भारतीय टीम ने चीन के हांगझोउ में गत चैम्पियन जापान को 5 . 1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और पेरिस ओलंपिक के लिये भी क्वालीफाई कर लिया .

एशियाई खेलों में 13वें दिन भारत के पदक विजेताओं की सूची

एशियाई खेलेां में 13वें दिन शुक्रवार को भारत के पदक विजेताओं की सूची इस प्रकार है .
क्रम खेल/खिलाड़ी टीम / स्पर्धा पदक

1. हॉकी पुरुष हॉकी टीम स्वर्ण

2. अतनु दास, तुषार शेल्के और धीरज बोम्मादेवारा पुरुष तीरंदाजी रिकर्व टीम रजत

3. अंकिता भकत, सिमरनजीत कौर और भजन कौर महिला तीरंदाजी रिकर्व टीम कांस्य

4. ब्रिज पुरूष टीम रजत

5. सेपकटकरॉ महिला रेगु टीम कांस्य

6. सोनम मलिक कुश्ती , महिला 62 किग्रा कांस्य

7. किरन कुश्ती, महिला 76 किग्रा कांस्य

9. अमन सेहरावत कुश्ती, पुरुष 57 किग्रा कांस्य

एशियाई खेलों में 13वें दिन की पदक तालिका

एशियाई खेलों में शुक्रवार को 13वें दिन के बाद शीर्ष 10 देशों की पदक तालिका में स्थिति इस प्रकार रही.
(देश, स्वर्ण, रजत, कांस्य, कुल पदक)

1. चीन 187 104 62 353
2.जापान 46 57 62 165
3. दक्षिण कोरिया 36 49 84 169
4. भारत 22 34 39 95
5.उज्बेकिस्तान 20 18 26 64
6. चीनी ताइपे 17 16 25 58
7. उत्तर कोरिया 11 17 10 38
8. थाईलैंड 10 14 30 54
9. बहरीन 10 3 5 18
10. कजाखस्तान 9 18 41 68

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu