रूस-यूक्रेन युद्ध का अदृश्य पहलू: मोबाइल फोन चालू करने पर आसमान से हो सकती है बमबारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 03 Jun 2022 07:23 PM
रूस-यूक्रेन युद्ध का अदृश्य पहलू: मोबाइल फोन चालू करने पर आसमान से हो सकती है बमबारी

ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के युद्ध के मैदान में मोबाइल फोन चालू करने पर आसमान से बमबारी हो सकती है. तोपखाना राडार और मानवरहित वायुयान (यूएवी) के लिए रिमोट कंट्रोल के जरिये भी गोले बरसाये जा सकते हैं. यह एक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध है, जो यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का बहुत हद तक एक अदृश्य पहलू है. सैन्य कमांडर इस पर चर्चा करने से बचते नजर आ रहे हैं. उन्हें आशंका है कि गोपनीय जानकारियां साझा कर वे अभियान को जोखिम में डाल देंगे.

इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रौद्योगिकी दुश्मन का पता लगाने और उनपर घातक हमले करने के लिये संचार, नेविगेशन (दिशा सूचक प्रणाली) आदि को निशाना बनाती है. इसमें तोपखाना, लड़ाकू विमान, क्रूज मिसाइलों, ड्रोन आदि का इस्तेमाल किया जाता है. यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां युद्ध में रूस स्पष्ट रूप से लाभ उठाता दिख रहा है. यूक्रेनी यूएवी से संबद्ध एक टीम एरोरोजविदका के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वे उनकी हर चीज को जाम कर रहे हैं.’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu