
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से साइंस कॉलेज मैदान पहुंच गए हैं. जहां सीएम भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन में चार राज्यों का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी इन चार राज्यों में कुल 50 हजार करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे और ऐलान करेंगे.



