भाजपा सरकार ने जो वादा किया था वह झूठा साबित हुआ : अखिलेश यादव

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 11 Jun 2022 08:20 PM
भाजपा सरकार ने जो वादा किया था वह झूठा साबित हुआ : अखिलेश यादव
ऑडियो सुनें

लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र (चुनाव घोषणा पत्र) पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जो वादा किया था वह झूठा साबित हुआ.

सपा मुख्यालय से शनिवार को जारी एक बयान में पार्टी प्रमुख यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों को कई धोखे दिए हैं. उन्होंने कहा कि अपने पांच साल पुराने संकल्प-पत्र (चुनाव घोषणा पत्र-2017) में किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था और इसे पूरा करने की अवधि 2022 थी. यादव ने कहा कि इस अवधि के छह माह बीत रहे हैं, पर अभी तक इस दावों की पूर्ति के कहीं कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news