ट्रक पलटकर कार पर गिरा, चार की मौत, दो घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Aug 2022 12:13 PM
ट्रक पलटकर कार पर गिरा, चार की मौत, दो घायल

ऑडियो सुनें

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक ट्रक पलट कर एक कार पर गिर गया जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना सिधरौली गांव के पास देर रात करीब दो बजे हुई। उन्होंने कहा कि दो महिलाओं तथा एक वाहन चालक समेत छह लोग उदयपुर से नोएडा वापस आ रहे थे जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि एक महिला, दो पुरुष और वाहन चालक की मौत हो गई।

थाना प्रभारी (बिलासपुर) अजय मलिक ने कहा कि मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शीघ्र ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने कहा कि कार में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav