
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश में निवेश के लिए दुनिया का स्वागत किया और कहा कि नवोन्मेष की बात आती है तो भारत के लोग ‘मिसाल कायम करने वाले’ और अग्रणी अन्वेषक हैं. मोदी की यह टिप्पणी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जवाब में आई जिसमें भारत को एक प्राचीन सभ्यता करार दिया गया जो एक स्टार्टअप देश की तरह है.
मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ”मुझे आपका आशावाद पसंद है और मैं यह भी कहूंगा कि जब नवोन्मेष की बात आती है तो भारत के लोग ‘मिसाल कायम करने वाले’ और अग्रणी अन्वेषक हैं.” प्रधानमंत्री ने कहा, ”हम अपने देश में निवेश करने के लिए दुनिया का स्वागत करते हैं. भारत निराश नहीं करेगा.”



