बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Jan 2025 08:57 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी, आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर से एक लाख रुपये मूल्य की हीरे की बालियां, 35,000 रुपये नकद और 500 अमेरिकी डॉलर चोरी करने के आरोप में 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी समीर अंसारी को 28 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच खार इलाके में ढिल्लों के फ्लैट की रंगाई-पुताई करने के लिए काम पर रखा गया था, इस दौरान उसने अलमारी खुली देखकर मौके का फायदा उठाया. अंसारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया.

अधिकारी ने बताया कि उसने फ्लैट की रंगाई-पुताई करने वाली टीम में शामिल अन्य लोगों को पार्टी देने के लिए 9,000 रुपये खर्च किए, लेकिन पुलिस 25,000 रुपये नकद, 500 अमेरिकी डॉलर और हीरे की बालियां बरामद करने में सफल रही. चोरी का मामला तब प्रकाश में आया जब ढिल्लों का बेटा अनमोल पांच जनवरी को दुबई से लौटा, जिसके बाद उनके मैनेजर संदेश चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि अंसारी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu