विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को महत्व देने और निर्यात बढ़ाने की जरूरत : गडकरी

नागपुर. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि आज की दुनिया में जो देश ‘दादागिरी’ कर रहे हैं, वे ऐसा इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास प्रौद्योगिकी है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं. गडकरी ने यहां स्थित विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के निर्यात को बढ़ाने और आयात को कम करने की आवश्यकता को रेखांकित किया.

गडकरी ने कहा, ”अगर हमारे निर्यात और अर्थव्यवस्था की दर बढ़ती है, तो मुझे नहीं लगता कि हमें किसी के पास जाने की जरूरत पड़ेगी. जो लोग ‘दादागिरी’ कर रहे हैं, वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं और उनके पास प्रौद्योगिकी है. अगर हमें बेहतर प्रौद्योगिकी और संसाधन मिल जाएं, तो हम किसी पर धौंस नहीं जमाएंगे, क्योंकि हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि विश्व का कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है.” उन्होंने कहा, ”हम वैश्विक स्तर पर विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इन सभी समस्याओं का समाधान विज्ञान और प्रौद्योगिकी है, अर्थात ज्ञान, जो एक शक्ति है.” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यदि भारत को ‘विश्वगुरु’ बनना है तो निर्यात बढ़ाना और आयात कम करना आवश्यक है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button