गुजरात में 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 19 Jan 2024 12:48 PM
गुजरात में 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी

ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाने के लिए 22 जनवरी को गुजरात के सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक कार्यालय बंद रखने की अधिसूचना बृहस्पतिवार देर रात जारी की गई।

अधिसूचना में कहा गया है, ”पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाएगा। राज्य सरकार के सभी कार्यालय और संस्थान 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे ताकि राज्य के लोग उत्सव में भाग ले सकें।”केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav