जिनको कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रचार के फुर्सत नहीं: राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Jun 2022 08:51 PM
जिनको कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रचार के फुर्सत नहीं: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर घाटी में एक बैंक कर्मचारी की हत्या की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जिनको कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रचार से फुर्सत नहीं है.
उन्होंने यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है.

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘बैंक मैनेजर, शिक्षक और कई मासूम लोग रोजÞ मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं. जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रचार से फुर्सत नहीं है. भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है. कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाइए, प्रधानमंत्री जी.’’ उन्होंने अपने इस ट्वीट के माध्यम से इशारों-इशारों में गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. शाह ने बुधवार को यहां एक विशेष स्क्रींिनग में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ देखी थी.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘100 कश्मीरी हिंदू परिवार पलायन कर गए. दहशत में खड़ी भीड़ यूक्रेन में नहीं-श्रीनगर एयरपोर्ट पर है! आज फÞरि आतंकियों ने नोहर,राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर विजय बेनीवाल की हत्या कर दी. प्रजातंत्र के चीरहरण में लगे राजस्थान के भाजपा नेता मोदी जी से कार्यवाही की मांग क्यों नहीं करते?’’ गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने बैंक परिसर में एक बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu