अयोध्या से कर्नाटक लौट रही ट्रेन को जलाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 23 Feb 2024 01:46 PM
अयोध्या से कर्नाटक लौट रही ट्रेन को जलाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

ऑडियो सुनें

विजयनगर: अयोध्या से कर्नाटक लौट रही ट्रेन को जलाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गुरुवार रात उस वक्त घटी, जब राम मंदिर के दर्शन कर अयोध्या से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लौट रहे थे।

इस बीच ट्रेन जैसे ही होसपेट रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े चार युवकोंं ने श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित बोगी नंबर 2 में जबरन घुसने की कोशिश की। जब यात्रियों ने उन युवकों को घुसने से मना किया, तो दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। इस दौरान कथित तौर पर युवकों ने धमकी दी कि यह ट्रेन उनके पिता की संपत्ति नहीं है।

अगर कोई उन्हें ट्रेन मे चढ़ने से रोकेगा, तो वो इसे आग के हवाले कर देंगे। इसके बाद यात्रियों ने युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। इसके बाद युवकों को अन्य बोगी में यात्रा करने की इजाजत दी गई, लेकिन श्रद्धालुओं ने ट्रेन से उतरकर आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों को जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिली, तो वे भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विजयनगर के एसपी श्रीहरि बाबू बी.एल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने यात्रियों और हिंदू संगठनों को आश्वस्त किया कि बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ट्रेन में चढ़कर अपनी यात्रा जारी रखी। इस बीच आरोपी घटनास्थल से बच निकले। आरोपियों की पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav