रेलवे ट्रैक के पास तीन लाश, युवक और मासूम बच्ची के शव पड़े थे नीचे; भाभी पेड़ से लटकी मिली

बुलंदशहर: नेहरूपुर गांव के खेत के पास रेलवे लाइन किनारे एक पेड़ के नीचे पांच साल की बच्ची सावंती और उसके चाचा सरल (28) का शव पड़ा मिला। वहीं पेड़ पर बच्ची की मां देवी सरकार (32) का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। घटना स्थल पर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल और टूटे हुए दो फोन पड़े मिले।

सूचना मिलने पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह, सीओ खुर्जा शोभित कुमार और खुर्जा नगर व खुर्जा देहात थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेलवे के कीमैन ने पुलिस को सूचना दी कि खेत के किनारे पेड़ के नीचे शव पड़े हैं। सूचना पर जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही थी, लेकिन महिला का पति अपीश्वर अभी फरार है। ऐसे में हत्या की भी संभावना हो सकती है।

मौके पर दो अलग अलग जगह पर सात चिप्स, एक कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल, एक पराठा और एक सेब मिला। वहीं दोनों के मोबाइल भी टूटे थे। महिला देवी सरकार का शव रस्सी के फंदे से लटका था। वहीं जमीन पड़े सरल और बच्ची सावंती के शव में गर्दन पर भी रस्सी के निशान थे।

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं मृतक

सीओ ने बताया कि मृतक महिला देवी सरकार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जनपद स्थित पूर्वा मल्लापूरा गांव की रहने वाली थी। जो खुर्जा स्थित पॉटरी फैक्ट्री में अपने पति अपीश्वर के साथ मजदूरी करती थी। मृतक युवक सरल सरकार रिश्ते में देवी सरकार का देवर था। सरल सरकार दूसरी पॉटरी इकाई में मजदूरी करता था।
खेत के किनारे मिले युवक, महिला और बच्ची के शव के मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद जल्द घटना को खुलासा किया जाएगा। – दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button