इजराइली सेना के हमलों में तीन फलस्तीनियों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 08:23 PM
इजराइली सेना के हमलों में तीन फलस्तीनियों की मौत
ऑडियो सुनें

यरुशलम. इजराइल की सेना ने कब्जे वाले पश्चिमी तट पर रात भर और मंगलवार को कई हमले किए, जिसमें फलस्तीन के तीन नागरिकों की मौत हो गई. इजराइली सेना ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी तट के गांव तमुन में कुछ फलस्तीनियों ने सैनिकों पर गोलीबारी की, जिसके बाद किए गए हवाई हमले में फलस्तीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया.

उसने बताया कि निकटवर्ती गांव तालुजा में हुई मुठभेड़ में एक अन्य आतंकवादी मारा गया, हालांकि इसमें इजराइली सेना का एक जवान भी घायल हो गया. सेना ने कहा कि उसने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से 20 से अधिक संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है.
सेना ने बताया कि इससे एक दिन पहले पश्चिमी तट पर इजराइली नागरिकों को ले जा रही एक बस पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें दो महिलाओं और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu