जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तीन आतंकी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Aug 2022 10:35 PM
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तीन आतंकी गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

श्रीनगर. सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से तीन आंतकियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकियों के कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज और गोला-बारूद बरामद किया गया. पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों को जिले के हंदवाड़ा इलाके में हमला करने का काम सौंपा गया था ताकि आम लोगों के जान-माल के नुकसान के साथ ही शांति भंग की जा सके.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हंदवाड़ा में फल मंडी के पास जांच चौकी पर तैनात पुलिस, सेना और सीआरपीएफ र्किमयों ने तीन लोगों को रोका तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया.’’ उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान मंजूर अहमद और शौकत अहमद भट के रूप में हुई. प्रवक्ता ने कहा कि पकड़े गए तीसरे आरोपी की उम्र का पता लगाया जा रहा है इसलए िउसकी पहचान उजागर नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि तीनों की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक दस्तावेज, एक पिस्तौल और दो हथगोले समेत गोला-बारूद बरामद किया गया.

पुलवामा में आतंकी हमले में प्रवासी मजदूर की मौत, दो घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को आतंकियों के ग्रेनेड हमले में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में बाहर से आये श्रमिकों पर ग्रेनेड फेंके. इस आतंकी घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गये. फिलहाल पूरे इलाके को घेर लिया गया है.’’ इस साल की शुरुआत में आतंकियों ने गैर स्थानीय श्रमिकों पर हमले बढ़ा दिया थे, लेकिन इस तरह के लक्षित हमलों में पिछले करीब दो महीने से कमी आई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu