आज भूकंप के तेज झटके से हिली भारत, डर से लोग घरों से बाहर निकले…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Jun 2023 03:40 PM
आज भूकंप के तेज झटके से हिली भारत, डर से लोग घरों से बाहर निकले…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: देश के कई हिस्सों में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किये हैं। भारत, पाकिस्तान और चीन में मंगलवार को धरती हिली। भूकंप का असर भारत के दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में रहा।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है. ये भूकंप 1 बजकर 33 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में था. इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर अंदर थी. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 थी।

इससे पहले मार्च में भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी. भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में था. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav