छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश, ये जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 Jul 2024 09:51 AM
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश, ये जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना चताई है। साथ ही कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना हैं। राजधानी में आज बुधवार को आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

शहर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि प्रदेश के 11 जिलों में मध्यम बारिश होगी। साथ ही 19 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के इस चेतावनी के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के बलौदा बाज़ार, बेमेतरा, जंजगीर चांपा, कबीरधाम, बिलासपुर, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav