छेड़छाड़ से परेशान युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया, मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने अपने ही गांव के युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेंद्र ंिसह ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के लिए बल प्रयोग) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उन्­होंने बताया कि आरोपी फरार है। एसएचओ ने बताया कि लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने से परेशान होकर यह कदम उठाया। ंिसह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button