तुषार मेहता तीन साल के लिए पुन: सॉलिसिटर जनरल नियुक्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 30 Jun 2023 09:01 PM
तुषार मेहता तीन साल के लिए पुन: सॉलिसिटर जनरल नियुक्त
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को शुक्रवार को तीन साल की अवधि के लिए भारत के सॉलिसिटर जनरल (एसजी) के रूप में फिर से नियुक्त किया गया. मेहता को 10 अक्टूबर, 2018 को सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था और तब से उन्हें दो बार विस्तार दिया जा चुका है.

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, मेहता के अलावा, छह अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) को भी उच्चतम न्यायालय के वास्ते तीन साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया है. इनमें विक्रमजीत बनर्जी, के. एम. नटराज, बलबीर सिंह, एस. वी. राजू, एन वेंकटरमन और ऐश्वर्या भाटी शामिल हैं.

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल माधवी जी. दीवान और संजय जैन का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया, लेकिन पुर्निनयुक्त होने वाले विधि अधिकारियों की सूची में उनके नाम शामिल नहीं थे. अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल जयंत के. सूद का कार्यकाल बृहस्पतिवार को समाप्त हुआ और इनका नाम भी सूची में शामिल नहीं है.

दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए सत्यपाल जैन, गुजरात उच्च न्यायालय के लिए देवांग गिरीश व्यास और पटना उच्च न्यायालय के लिए कृष्ण नंदन सिंह को भी तीन साल के लिए पुर्निनयुक्ति प्रदान की गयी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu