जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 Aug 2022 10:08 PM
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से सुरक्षाबलों ने दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किये. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. हंदवाड़ा में चार अगस्त को तीन ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था और इस मामले की जांच के सिलसिले में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस हंदवाड़ा मामले की जांच कर रही थी जब उन्हें आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले दो और व्यक्तियों के बारे में पता चला. इन आतंकवादियों की पहचान हमपोरा के निवासी ऐजाज अहमद भट उर्फ हिलाल और सागीपोरा के रहने वाले नसीर अहमद मीर के रूप में की गई है जो है. प्रवक्ता ने कहा कि भट और मीर के पास से दो पिस्तौल, पिस्तौल की चार मैगजीन, 58 गोलियां और छह ग्रेनेड बरामद किये गए.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu