टैक्सी के देरी से पहुंचने के कारण मिसाइल हमले से बच गया यूक्रेनी परिवार

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 11:10 AM
टैक्सी के देरी से पहुंचने के कारण मिसाइल हमले से बच गया यूक्रेनी परिवार
ऑडियो सुनें

ल्वीव (यूक्रेन). पूर्वी यूक्रेन के रामतोर्स्क शहर में एक सबवे स्टेशन पर रूस द्वारा शुक्रवार को किए गए मिसाइल हमले के गवाह लोगों ने आंखों देखी बयां करना शुरू कर दिया है.प्रत्यक्षर्दिशयों में शामिल सिदोरनेको परिवार के सदस्यों ने कहा, ‘‘वे हमले में मारे गए कम से कम 52 लोगों या सौ से अधिक घायलों में से एक हो सकते थे.हालांकि, उन्होंने पहली बार जो टैक्सी बुक की थी, वह आई ही नहीं.इसके चलते उन्हें दूसरी टैक्सी लेनी पड़ी, जिससे वे देरी से स्टेशन पहुंचे और इस हमले की चपेट में आने से बच गए।’’

परिवार के सदस्य इवान सिडोरनेको ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे उन्हें लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए चलाई जा रही ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन जिस टैक्सी से उन्हें स्टेशन पहुंचना था, वह आई ही नहीं और स्टेशन पहुंचने के लिए दूसरी टैक्सी मिलने में समय लगा, जिससे वह हमले का शिकार होने से बच गए.इवान के मुताबिक, उनका परिवार जिस समय स्टेशन पहुंचा, उससे तीन मिनट पहले ही वहां विस्फोट हुआ था.उन्होंने बताया कि मिसाइल जब सबवे स्टेशन पर गिरी, तब वहां कम से कम दो हजार लोग मौजूद थे.परिवार ने बताया कि घटनास्थल पर जलती हुई कारें, मिसाइल के जलते हुए टुकड़े और जान बचाकर भागते लोग नजर आ रहे थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news