केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 13 Aug 2022 01:22 PM
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को यहां अपने आवास पर तिरंगा फहराया और नागरिकों से भी ऐसा करने की अपील की। शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘तिरंगा हमारा गौरव है। यह हमेशा भारतीयों को एकजुट करता है और प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ के आ’’ान पर, आज नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ बलिदान करने वाले हमारे वीर नायकों को श्रद्धांजलि दी।’’

गृह मंत्री ने सभी देशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और “हर दिल में देशभक्ति की भावना जगाने” के इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें निर्दिष्ट वेबसाइट पर अपलोड करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav