केंद्रीय मंत्री ने कहा- हरियाणा की तरह जम्मू कश्मीर से भी कांग्रेस की सफाई हुई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 08 Oct 2024 03:51 PM
केंद्रीय मंत्री ने कहा- हरियाणा की तरह जम्मू कश्मीर से भी कांग्रेस की सफाई हुई
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर के चुनाव नतीजों पर कहा, ‘भाजपा के कार्यकर्ताओं और हमारे मतदाताओं को बधाई। भाजपा का ये अब तक की सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। ये चुनाव हमने मात्र और मात्र विकास के मुद्दे को लेकर लड़ा था।

दूसरी ओर INDIA गठबंधन की ओर से उसमें ध्रुवीकरण की भी बात हुई। कांग्रेस के लिए एक ही निष्कर्ष निकलेगा कि जिस प्रकार से उनकी सफाई हरियाणा में हुई थी वैसी ही सफाई उनकी यहां भी हुई है। हमारी लड़ाई मुख्य तौर पर कांग्रेस पार्टी के साथ थी और जिस तरह का ट्रेंड पूरे देश में देखने को मिल रहा है (कांग्रेस के प्रति) उसी तरह का जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला।’

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जब कच्चे मकान पक्के बने तो ये नहीं पूछा गया कि घर किस जाति या धर्म का है। राजनीति में जो एक हमारी कार्यशैली है उसे लोगों ने सहमति दी है। यही आप हरियाणा में भी देख रहे हैं और यही आप जम्मू-कश्मीर में भी देख रहे हैं।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav