उप्र : बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Oct 2022 02:04 PM
उप्र : बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत
ऑडियो सुनें

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान एक कच्चा मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिलीपपुर थाना क्षेत्र के वैद्य पट्टी गांव का निवासी कल्लू यादव (82) बुधवार रात अपने कच्चे मकान में सो रहा था, तभी तेज बारिश के कारण मकान ढह गया और मलबे में दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav