उत्तराखंड की सरकार लोगों की निजी बातों में दखल देने वाली: थरूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Feb 2024 08:11 PM
उत्तराखंड की सरकार लोगों की निजी बातों में दखल देने वाली: थरूर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयक और कुछ अन्य कदमों को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी को ‘नैनी स्टेट” (निजी बातों में दखल देने वाली सरकार) देखनी है तो उसे इस पर्वतीय राज्य में जाना चाहिए.

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”वर्षों से मैं कहता रहा हूं कि बेडरूम, किचन, डाइनिंग टेबल या लिविंग रूम में सरकार के लिए कोई जगह नहीं है. लेकिन भाजपा अलग है, जैसा कि उत्तराखंड साबित करता है. ‘लिव-इन’ जोड़ों के लिए पंजीकरण के नियम (बेडरूम), बीफ पर प्रतिबंध (रसोई और डाइनिंग टेबल) और मिनी-बार संबंधी नियम (लिविंग रूम).” पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने कहा कि अगर किसी को ‘नैनी स्टेट’ को क्रियान्वित होते देखना है तो उत्तराखंड जाइए. उनका यह भी कहना है, ”लेकिन अगर आप स्वतंत्रता को महत्व देते हैं, तो भाजपा को सत्ता से बाहर करिये.” ‘नैनी स्टेट’ ब्रिटिश मूल की शब्दावली है जिसे ऐसी सरकार के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो लोगों की निजी बातों और पसंद-नापसंद में दखल देती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu