उपराष्ट्रपति धनखड़ राज्याभिषेक समारोह से पहले ब्रिटिश महाराज चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 May 2023 10:11 PM
उपराष्ट्रपति धनखड़ राज्याभिषेक समारोह से पहले ब्रिटिश महाराज चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

लंदन. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स तृतीय के औपचारिक राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को लंदन पहुंचे. उन्होंने राज्याभिषेक समारोह से पहले चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की. राज्याभिषेक समारोह शनिवार को वेस्टंिमस्टर एबे में होगा. धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी आई हैं. ब्रिटेन के नए शासक की ऐतिहासिक ताजपोशी में करीब 100 देशों के राज्याध्यक्षों या शासनाध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है.

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़, महामहिम महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे.’’ एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘‘ माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप ने महाराज चार्ल्स तृतीय से उनके द्वारा लंदन के मालबोरो हाउस में राष्ट्रमंडल नेताओं के लिए आयोजित स्वागत समारोह के दौरान संवाद किया.’’ लंदन पहुंचने के कुछ देर बाद ही, उपराष्ट्रपति राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं की मालबोरो हाउस में हुई चर्चा में शामिल हुए जिसका आयोजन राष्ट्रमंडल मंत्री बोरोनेस पैट्रिसिया स्कॉटलैंड ने की थी.

उपराष्ट्रपति को बंिकघम पैलेस द्वारा विभिन्न राज्याध्यक्षों, नेताओं और अन्य अधिकारियों के लिए शुक्रवार की शाम आयोजित स्वागत समारोह में भी आमंत्रित किया गया है जिसकी मेजबानी स्वयं महाराज चार्ल्स तृतीय करेंगे. धनखड़ शुक्रवार शाम को भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा ,‘‘ भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं और दोनों देश लोकतंत्र, कानून के शासन सहित कई मूल्यों को साझा करते हैं.’’ मंत्रालय ने उपराष्ट्रपति के दो दिवसीय ब्रिटेन यात्रा के संदर्भ में कहा, ‘‘ भविष्य के संबंधों को लेकर अंगीकार किए गए मसौदा 2030 के तहत दोनों देशों के संबंध वर्ष 2021 में विस्तृत रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच गए हैं.’’ गौरतलब है कि भारत की राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल सितंबर में ब्रिटेन की यात्रा की थी और दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होकर भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की थीं.

इस बीच, बंिकघम पैलेस ने बताया कि वेस्टंिमस्टर एबे में महाराज चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला के राज्याभिषेक समारोह में 2,200 से अधिक लोग शामिल होंगे. इसमें करीब 100 देशों के राज्याध्यक्ष, शाही परिवारों के सदस्य और 203 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, समुदाय व धर्मार्थ कार्य करने वाले गणमान्य लोग शामिल होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu