छत्तीसगढ़ पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 15 Jan 2025 03:59 PM
छत्तीसगढ़ पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत…
ऑडियो सुनें

रायपुर: बिलासपुर पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। धनखड़ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। रजत जयंती सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस दौरान मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मेधावियों और शोधार्थियों को स्वर्णमंडित पदक और उपाधि से सम्मानित करेंगे। मंच पर छात्रा मैथिली तिवारी और साहनवी झा को विश्वविद्यालय पदक से नवाजा जाएगा। वहीं, इतिहास विभाग के छात्र प्रभव दुबे को गोल्ड मैडल दिया जाएगा।

बता दें कि प्रभव यूनिवर्सिटी का ऐसा छात्र है, जिसने स्नातक में भी गोल्ड मैडल हासिल किया था। मंच के पिछले हिस्से में बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। जिस पर संपूर्ण समारोह लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही पदक एवं उपाधि धारकों के नाम, विषय, तस्वीर तथा प्राप्त होने वाले पदक या उपाधि की पूर्ण जानकारी क्रमानुसार उनके मंच पर पहुंचने के साथ प्रदर्शित की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital