विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ छह दिसंबर को होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Aug 2024 08:58 PM
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ छह दिसंबर को होगी रिलीज

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ छह दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें वह मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दिखेंगे. फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन ने किया है.

निर्माताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से ”छावा” का एक टीजर जारी किया. कुछ दिन पहले ही मैडॉक फिल्म्स की फिल्म ”स्त्री- 2” के साथ सिनेमाघरों में इसका एक पोस्टर प्रर्दिशत किया गया था. विक्की ने फिल्म के टीजर के साथ अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ”स्वराज्य के रक्षक. धर्म के रक्षक. छावा- एक साहसी योद्धा की गाथा. योद्धा दहाड़ता है… छह दिसंबर 2024 को.” फिल्म के 1.12 मिनट के टीजर में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को एक प्रखर और बहादुर मराठा योद्धा के रूप में अकेले ही सैकड़ों सैनिकों का सामना करते देखा जा सकता है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे.

”छावा” में रश्मिका ने संभाजी की पत्नी छत्रपति महारानी येसुबाई की भूमिका जबकि अक्षय ने मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाई है. प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पेजों पर भी साझा किया. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है और इसे ऋषि विरमानी ने लिखा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu