नवभारत संवाददाता
सिलयारी विधायक अनुज शर्मा की ‘सेवा संवाद यात्रा’ को लेकर धरसींवा विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही इस यात्रा पर अब विपक्ष के साथ-साथ सत्ताधारी दल से जुड़े जनप्रतिनिधियों के सवाल भी सामने आने लगे हैं। जनपद पंचायत धरसींवा के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता दिनेश खुटे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रा पर आपत्ति जताए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। वहीं ग्राम पंचायत गुमा में युवाओं को अपनी समस्याएं रखने से रोके जाने का वीडियो सामने आया है।
पार्टी के ही जनप्रतिनिधि ने उठाए सवाल
सेवा संवाद यात्रा को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा जनपद पंचायत धरसींवा के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता दिनेश खुटे की सोशल मीडिया पर सामने आई नाराजगी को लेकर हो रही है। विपक्ष लगातार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक और सरकार को घेरता रहा है, लेकिन अब भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि की आपत्ति ने राजनीतिक चर्चा को और हवा दे दी है।
भावेश बघेल ने विधायक अनुज शर्मा पर तीखा हमला बोला है।
भावेश बघेल बोले संवाद का दावा, लेकिन सवालों पर पहरा क्यों? इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता भावेश बघेल ने विधायक अनुज शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सेवा संवाद यात्रा के नाम पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा आप 800 करोड़ रुपये के विकास का ढिंढोरा पीट-पीट कर क्षेत्र में सेवा संवाद यात्रा निकाले हैं। क्या आपको यह जहरीला धुआं दिखाई नहीं देता और इस जहरीले धुएं में भारत के भविष्य हमारे बच्चे और जवान विभित्र किस्मों के बीमारियों से प्रस्त होकर अकाल काल के गाल में जा रहे हैं यह भी दिखाई नहीं देता।
अगर आपको पह सब कुछ नहीं दिखता तो चित्कार है। आपनी इस नौटंकी पात्रा पर हमने आपको जिस विश्वास के साथ चुना है आप उसके लायक नहीं है. धोखा दिया है आपने क्षेत्र की जनता को। गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जब युवा सड़क, क्षेत्र की बदहाली जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी बात रखने से रोका जा रहा है। क्या यही लोकतांत्रिक संवाद की परिभाषा है?
गुमा में युवाओं की आवाज रोकने का आरोप
दूसरी ओर सेवा संवाद यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत गुमा में भी एक घटनाक्रम ने विवाद खड़ा कर दिया है। यहां स्थानीय युवा सड़क की बदहाल स्थिति और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं को विधायक के सामने रखना चाहते थे। युवाओं की मंशा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर सीधे सवाल करने और समाधान की मांग करने की थी। लेकिन सामने आए वीडियो में पुलिस प्रशासन युवाओं को अपनी बात रखने से रोकता नजर आ रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यदि यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद करना है, तो फिर स्थानीय युवाओं को अपनी समस्याएं और नाराजगी जाहिर करने का अवसर क्यों नहीं मिला? इस यात्रा पर सवाल उठाने वालों में अब केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।