विजय ने भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 Sep 2025 08:41 PM
विजय ने भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

चेन्नई. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय जोसेफ़ ने 27 सितंबर को करूर में अपनी पार्टी की रैली के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की रविवार को घोषणा की. विजय ने यह भी कहा कि घटना में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को दो लाख रुपये दिया जाएगा. अभिनेता से नेता बने विजय ने कहा कि वह घटना से बेहद दुखी हैं. इस घटना में 30 से अधिक लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए.

उन्होंने सोशल मीडिया पर रविवार को किए गए एक पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ”प्रत्येक मृतक के परिजन को 20 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को दो लाख रुपये दिए जाएंगे.” उन्होंने कहा, ”जो नुकसान हुआ है उसे देखते हुए यह रकम कुछ भी नहीं है. मुझे पता है कि आपको जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती. यह एक अपूरणीय क्षति है. हालांकि, दुख की इस घड़ी में आपके साथ खड़ा होना और आपका दुख साझा करना मेरा कर्तव्य है.” उन्होंने कहा कि वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे.

विजय ने कहा कि करूर की घटना कल्पना से परे है और वह इस पीड़ा को बयां नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, ”रैली में जिन लोगों से मैं मिला था उनके चेहरे मेरी आंखों के सामने घूम रहे हैं.” प्रभावित परिवारों की मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा, ”आइए हम इससे उबरने का प्रयास करें.”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu