आदमखोर तेंदुए को ग्रामीणों ने जिन्दा जलाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 25 May 2022 03:55 PM
आदमखोर तेंदुए को ग्रामीणों ने जिन्दा जलाया
ऑडियो सुनें

ऋषिकेश. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हाल में एक महिला की हत्या करने वाले आदमखोर तेंदुए को मंगलवार को ग्रामीणों ने कथित तौर पर ंिजदा ?जला दिया। गढ़वाल वृत के वन संरक्षक नित्यानंद पाण्डे ने बताया कि जिले के पाबौ विकास खंड के सपलोड़ी गांव में ंिपजरे में कैद सात वर्षीय नर तेंदुए को ंिजदा जलाए जाने की घटना को लेकर गढ़वाल वन प्रभाग ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना कुछ साल पहले पौड़ी गढ़वाल जिले के ही बीरोंखाल विकासखण्ड में हुई थी।

उन्होंने बताया कि 15 मई को तेंदुए ने सपलोड़ी गाँव की सुषमा देवी पर हमला किया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। उसी दिन गाँव के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए ंिपजरा लगाया गया था जिसमें वह 20 मई को कैद हो गया।

अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को जब तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर मौजूद वनर्किमयों के विरोध के बावजूद घासफूस डाल कर ंिपजरे में बंद तेंदुए को जला दिया।

पाण्डे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संबंधित ग्राम प्रधान सहित करीब 150 लोगों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम व अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav