हम एक टीम बना रहे हैं: ‘महाभारत’ फिल्म पर आमिर खान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Mar 2025 06:57 PM
हम एक टीम बना रहे हैं: ‘महाभारत’ फिल्म पर आमिर खान
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता आमिर खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह हिंदू महाकाव्य महाभारत के बड़े पर्दे पर रूपांतरण के लिए एक टीम बना रहे हैं. आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले यहां आयोजित एक समारोह के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना के बारे में जानकारी साझा की.

अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, ह्लहमने अभी लेखन प्रक्रिया शुरू की है. हम एक टीम बना रहे हैं. हम अब भी चीजों को अंतिम रूप दे रहे हैं, तो देखते हैं कि यह कैसे होता है.ह्व महाभारत का बड़े पर्दे पर रूपांतरण आमिर का लंबे समय से सपना रहा है, जिन्होंने कई अवसरों पर इस परियोजना को बनाने की अपनी इच्छा के बारे में बात की है. एक समय पर, यह अफवाह उड़ी थी कि इस प्रोजेक्ट को एक धारावाहिक के रूप में और बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा. आमिर ने इस कार्यक्रम में अपने गायन के जुनून के बारे में भी बात की.

उन्होंने कहा, ह्लवास्तव में मुझे गायन बहुत पसंद है और गायन के प्रति मेरा जुनून बहुत अधिक है… पिछले दो वर्षों से मैं अपनी गुरुजी सुचेता भट्टाचार्य से संगीत सीख रहा हूं. वह एक शानदार शिक्षिका हैं.ह्व आमिर इससे पहले 2022 में आई फिल्म ह्ललाल सिंह चड्ढाह्व में नजर आए थे. उनकी आने वाली फिल्म ह्लसितारे जमीन परह्व है, जो उनकी 2007 की फिल्म ह्लतारे जमीन परह्व का सीक्वल है.

मैं, शाहरुख और सलमान एक ही फिल्म में काम करने के लिए सही पटकथा का इंतजार रहे हैं: आमिर खान

सुपरस्टार आमिर खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह, शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ एक ही फिल्म में काम करना चाहते हैं और इसके लिए सही पटकथा का इंतजार कर रहे हैं. आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा कि दर्शक भी खान तिकड़ी को एक फिल्म में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अभिनेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”सलमान, शाहरुख और मैं साथ काम करना पसंद करेंगे… हम सही पटकथा का इंतजार कर रहे हैं. मुझे लगता है कि दर्शक भी हमें साथ देखना चाहते हैं और हमने इस बारे में चर्चा भी की है… अगर कोई अच्छी कहानी आती है, तो हम उसे जरूर करेंगे.” आमिर और सलमान 1994 की कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में एक साथ नजर आ चुके हैं. हालांकि उन्होंने कभी शाहरुख के साथ सह-अभिनय नहीं किया है. वहीं, सलमान और शाहरुख ने ‘करण अर्जुन’ (1995), ‘कुछ कुछ होता है’ (1998), ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ (2005) और ‘पठान’ (2023) जैसी फिल्मों में साथ काम किया.

इस कार्यक्रम में आमिर ने राजकुमार संतोषी की ‘अंदाज अपना अपना’ के बहुप्रतीक्षित दूसरे भाग के आने की संभावना पर भी बात की.
उन्होंने कहा, ”हम सभी चाहते हैं कि ‘अंदाज अपना अपना 2’ बनाई जाए… हमने राज जी से कहा है कि हम इस पर काम करना चाहते हैं और मुझे लगता है कि दर्शक भी फिल्म देखना चाहते हैं. हम उनका इंतजार कर रहे हैं. वह अभी पटकथा पर काम कर रहे हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu