हम सही पटकथा की प्रतीक्षा कर रहे हैं: अभिषेक बच्चन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 26 May 2023 07:56 PM
हम सही पटकथा की प्रतीक्षा कर रहे हैं: अभिषेक बच्चन
ऑडियो सुनें

अबू धाबी. बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उनके लिए अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात होती है, और वे दोनों एक ऐसी पटकथा का इंतजार कर रहे हैं, जो दर्शकों के लिए ह्लयादगारह्व साबित हो. अमिताभ (80) और अभिषेक (47) ने ‘बंटी और बबली’, राम गोपाल वर्मा निर्देशित ‘सरकार’ और ‘सरकार राज’, करण जौहर की ‘कभी अलविदा ना कहना’ और फिल्म निर्माता आर. बाल्की की फिल्म ह्लपाह्व फिल्म में काम किया है. ‘पा’ फिल्म में अमिताभ ने ह्लप्रोजेरियाह्व से पीड़ित बच्चे का किरदार निभाया है जबकि अभिषेक ने बच्चे के पिता की भूमिका निभाई है. अभिषेक ने कहा कि वे दोनों साथ काम करना पसंद करते हैं, लेकिन वे अपनी पसंद को लेकर जिम्मेदार होना चाहते हैं.

अभिषेक ने यहां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (आईफा) से इतर पत्रकारों से कहा, ह्लहम एक साथ बहुत शानदार, यादगार काम कर चुके हैं, इसलिए हम इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं. यही वजह है कि हम सही पटकथा का इंतजार करते हैं और जब हमें सही पटकथा मिलेगी, तब हम साथ काम करेंगे.ह्व अभिनेता पिता-पुत्र की जोड़ी बाल्की की आगामी फीचर “घूमर” में अभिनय करेगी.
यह फिल्म हंगरी के निशानेबाज, दिवंगत केरोली टैकस की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने अपने दाएं हाथ में चोट लगने के बाद बाएं हाथ से दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu