गेट खुलने में हुई देरी तो महिला ने सोसाइटी के गार्ड को दी भद्दी-भद्दी गलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 21 Aug 2022 03:41 PM
गेट खुलने में हुई देरी तो महिला ने सोसाइटी के गार्ड को दी भद्दी-भद्दी गलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नोएडा. ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला नोएडा के सेक्टर 128 के जेपी सोसाइटी से सामने आ रहा है, जहां एक महिला गार्डों के साथ अभद्रता और मारपीट करती नजर आ रही है. वायरल वीडियो में महिला न सिर्फ भद्दी-भद्दी गलियां दे रही है बल्कि एक गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे घसीटती हुई नजर भी आ रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला जिसका नाम भाव्या राय बताया जा रहा है, वह तीन गार्डों को गलियां देती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि गेट खोलने में हुई देरी के बाद महिला आग बबूला हो गई और भद्दी-भद्दी गलियां देने लगी. इतना ही नहीं एक गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे खींचती हुई नजर आ रही है. इसके अलावा वह बिहारियों को लेकर भी अपशब्द बोल रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav