कौन हैं अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी? ‘हनुमान अंश’ में अभिनय से किया कायल; निभाया नीम करोली बाबा की पत्नी का रोल

अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी और ग्लैमर के लिए मशहूर हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ में एक बिल्कुल अलग अवतार अपनाया है। अभिनेत्री ने नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी शर्मा का किरदार निभाया है। इस रोल के लिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। आइए टेलीविजन से बड़े पर्दे तक पूर्णिमा तिवारी के सफर पर एक नजर डालते हैं।

 

पूर्णिमा तिवारी को मिल रही तारीफ

  • नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या को उनकी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ मिली है।
  • अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी भी रामबेटी शर्मा के किरदार के लिए लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
  • पूर्णिमा ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी का किरदार निभा रही हैं।
  • उनका किरदार कहानी में एक इमोशनल पहलू जोड़ता है।
  • फिल्म बाबा के आध्यात्मिक रास्ते को पूरी तरह अपनाने से पहले के शुरुआती दौर से रामबेटी के सफर को दिखाती है।

किन प्रोजेक्ट्स का रहीं हिंस्सा?
पूर्णिमा तिवारी एक टेलीविजन अभिनेत्री हैं जो कई टीवी शो, वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ‘हनुमान अंश’ से पहले, वह एकता कपूर के यूट्यूब शो ‘प्यार की राहें’ में नजर आई थीं।
वह ‘गुम है किसी के प्यार में’ और ‘चूना’ जैसे पॉपुलर प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं। उनकी फिल्मों में ‘लकीरें’, ‘हुरदंग’ और ‘रात अकेली है’ शामिल हैं।

 

सोशल मीडिया पर हैं पॉपुलर
हालांकि पूर्णिमा ने अक्सर स्क्रीन पर पारंपरिक किरदार निभाए हैं, मगर असल जिंदगी में सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी अभिनेत्री की एक अलग झलक दिखाती है। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, जहां उनके 73 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 

‘हनुमान अंश’ के लिए किया बदलाव
हालांकि, ‘हनुमान अंश’ के लिए पूर्णिमा ने रामबेटी के रोल में ढलने के लिए काफी बदलाव किया है। फिल्म में उनका लुक उनके सोशल मीडिया पेजों पर दिखने वाली ग्लैमरस इमेज से काफी अलग है, जिससे कुछ दर्शकों के लिए उन्हें तुरंत पहचानना मुश्किल हो जाता है।

अभिनेत्री ने जताया आभार
पूर्णिमा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ‘हनुमान अंश’ का हिस्सा बनने के लिए आभार भी जताया है। उनके बायो में लिखा है, ‘रामबेटी का किरदार निभाने के लिए आभारी हूं।’
‘हनुमान अंश’ ने 25 दिनों में 53.43 करोड़ रुपये कमाए हैं और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button