अमेरिका के न्यू जर्सी में तेजी से फैल रही जंगल की आग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Apr 2025 09:38 PM
अमेरिका के न्यू जर्सी में तेजी से फैल रही जंगल की आग
ऑडियो सुनें

बार्नेगेट टाउनशिप (अमेरिका). न्यू जर्सी के पाइन बैरेंस में जंगल की आग तेजी से फैल गई है, हालांकि अधिकारियों ने पहले दिए गए क्षेत्र खाली करने के आदेश को वापस ले लिया और आग के कारण बंद किए गए प्रमुख राजमार्ग के एक हिस्से को फिर से खोल दिया गया. इससे पहले, ‘न्यू जर्सी फॉरेस्ट फायर र्सिवस’ ने बताया था कि 1,300 से अधिक इमारतों को ख.तरा है और लगभग तीन हजार लोगों को अन्यत्र भेजा गया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र खाली करने के आदेश निरस्त कर दिए गए हैं. बार्नेगेट पुलिस विभाग के अनुसार, दो स्कूलों में आश्रय स्थल बनाए गए हैं. न्यू जर्सी के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक गार्डन स्टेट पार्कवे को बुधवार सुबह फिर से खोल दिया गया. अधिकारियों ने राज्य के दक्षिणी भाग में लगभग 12 किलोमीटर लंबा हिस्सा बंद कर दिया था.

पाइन बैरेंस में जंगल की आग एक सामान्य घटना है यहां 445,000 हेक्टेयर का राज्य और संघीय संरक्षित वन क्षेत्र है. न्यू जर्सी के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक गार्डन स्टेट पार्कवे को मंगलवार रात बार्नेगेट और लेसी टाउनशिप के बीच बंद कर दिया गया था. ओशन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बुधवार सुबह पोस्ट किया कि इसे फिर से खोल दिया गया है. ‘जर्सी सेंट्रल पावर एंड लाइट कंपनी’ ने मंगलवार शाम ‘फॉरेस्ट फायर र्सिवस’ के अनुरोध पर लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं की बिजली काट दी, जिसमें बार्नेगेट टाउनशिप के हज.ारों उपभोक्ता भी शामिल हैं. कंपनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि बुधवार से पहले बिजली बहाल होने की उम्मीद नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu