चंडीगढ़. पंजाब के बरनाला जिले में करवा चौथ के अवसर पर नृत्य करते समय 59 वर्षीय एक महिला की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. उनके पड़ोसियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना रविवार शाम को हुई. उपवास कर रहीं आशा रानी तापा कस्बे में नृत्य करते समय गिर पड़ीं. करवा चौथ एक त्योहार है जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं. पड़ोसियों के अनुसार, वह अन्य महिलाओं के साथ पंजाबी गाने पर नृ्त्य करते समय गिर गईं. एक पड़ोसी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
करवा चौथ के मौके पर नृत्य करते समय दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 13 Oct 2025 09:38 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Money laundering Case: ईडी ने असम और मेघालय के 6 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ रेड, तंबाकू-गुटखा के अवैध कारोबार मामले पर एक्शन
- 2 MP: चीते की खाल मिलने से प्रोजेक्ट चीता की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीएम यादव और केंद्र से जांच की मांग
- 3 ओडिशा: जंगलों से भटककर छत्तीसगढ़ पहुंचा हाथी ‘राजू’, देखने के लिए उमड़ी भीड़
- 4 Job at NHPC: 44 पदों पर निकाली भर्ती, लाखों में मिलेगा पैकेज; इस तारीख तक भरें फॉर्म; जानें…
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu