नयी दिल्ली. लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के प्रावधान वाले संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 पर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में चर्चा होगी. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सदन में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद यह तय किया गया कि संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 पर बृहस्पतिवार को यहां चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा में विधेयक के पारित होने के बाद इसे उच्च सदन में चर्चा एवं पारित किए जाने के लिए पेश किया जाएगा. इस विधेयक पर चर्चा के लिए साढ.े सात घंटे का समय तय किया गया है.
महिला आरक्षण संबंधी विधेयक पर राज्यसभा में बृहस्पतिवार को होगी चर्चा
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Sep 2023 08:04 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- 2 नवभारत अपडेट : छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में, देखते रहिए Navbharat News
- 3 काम की खबर : कल रविवार को बैंक खुलेंगे, 23 बैंकों की 97 शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा, डिजिटल लेन-देन भी दौड़ेगा
- 4 Rewind : देव आनंद फिल्म अव्वल नंबर में पाक क्रिकेटर इमरान खान को चाहते हीरो, मगर खान ने इंकार कर दिया, फिर जागी आमिर की किस्मत, आज जन्मतिथि
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: