गजब विटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बांसी में गीत की शानदार प्रस्तुति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 May 2023 07:14 PM
गजब विटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बांसी में गीत की शानदार प्रस्तुति
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय मैदान में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में लोक गायक सुनील तिवारी एवं साथियों ने मनमोहक और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से सभा गूंजने लगा. दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. उनके द्वारा बांसी के गुन कहो कहां तक, झन पालो एला हांसी में गजब विटामिन भरे पड़े हे छत्तीसगढ के बांसी में गीत गायन की शानदार प्रस्तुति दी गई.

इस मौके पर श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक मोहन मरकाम, पूर्व सांसद नंदकुमार साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu