‘टाइम’ पत्रिका में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल पहलवान साक्षी मलिक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Apr 2024 10:07 PM
‘टाइम’ पत्रिका में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल पहलवान साक्षी मलिक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/न्यूयॉर्क. ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान साक्षी मलिक को ‘टाइम’ पत्रिका ने 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है. कुश्ती में भारत की एकमात्र महिला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए इस सूची में जगह दी गयी है. सूची में अन्य भारतीयों में अभिनेत्री आलिया भट्ट, इंडो-ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल और माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला शामिल हैं.

साक्षी ने दो बार की विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट और तोक्यो ओलंपिक के कांस्य विजेता बजरंग पूनिया के साथ यहां जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. इन्होंने देश की महिला पहलवानों को  डराने धमकाने और कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी. विरोध प्रदर्शन पिछले साल जनवरी में शुरू हुआ. इसके बाद सिंह के खिलाफ यह लड़ाई एक साल तक चली. सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था लेकिन वह आरोपों से इनकार करते रहे हैं.

साक्षी ने उस आंदोलन के बारे में कहा, ”यह लड़ाई अब सिर्फ भारत की महिला पहलवानों के लिए नहीं है. यह भारत की बेटियों के लिए है जिनकी आवाज. बार बार दबा दी गई. ” सिंह के पद छोड़ने के कुछ ही समय बाद उनके करीबी सहयोगी और व्यवसायिक साझीदार संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष चुना गया. संजय सिंह ने जिस दिन डब्ल्यूएफआई की कमान संभाली, उसी दिन साक्षी ने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला कर लिया.

टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में अजय बंगा, आलिया भट्ट, ओलंपियन साक्षी मलिक शामिल
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला, ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक और अभिनेता-निर्देशक देव पटेल उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम की 100 सर्वाधिक प्रभावशाली हस्तियों की सूची में जगह बनाई है. यह सूची बुधवार को जारी हुई.

टाइम के ‘वर्ष 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ में अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, येल विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान और भौतिकी की प्रोफेसर प्रियंवदा नटराजन, भारतीय मूल की रेस्तरां मालकिन अस्मा खान एवं रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की विधवा यूलिया नवेलनाया भी शामिल हैं.

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन द्वारा टाइम पत्रिका में लिखी गई पूर्व मास्टरकार्ड सीईओ की ‘प्रोफ.ाइल’ में कहा गया है, ह्लएक आवश्यक संस्थान को बदलने के महत्वपूर्ण कार्य के लिए कौशल और जिजीविषा वाले एक नेता को ढूंढना आसान नहीं होता है, लेकिन गत वर्ष जून में विश्व बैंक का अध्यक्ष बनने के बाद से अजय बंगा ने दोनों का अद्भुत मिश्रण पेश किया है.

येलेन ने कहा, ”जलवायु परिवर्तन जैसी अभूतपूर्व चुनौतियों से हमारे सामूहिक भविष्य को खतरा है, मैं इससे बेहतर साझेदार की कल्पना नहीं कर सकती जिसके साथ दुनिया भर के लोगों की ओर से निर्णायक कार्रवाई की जा सके.” निर्देशक, निर्माता और लेखक टॉम हार्पर ने आलिया भट्ट को एक “अद्भुत प्रतिभा” बताते हुए टाइम प्रोफ.ाइल में कहा कि वह ”न केवल दुनिया की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो एक दशक से अधिक समय से भारतीय फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए प्रशंसित हैं, बल्कि वह एक व्यवसायी महिला और परोपकारी भी हैं, जो ईमानदारी के साथ आगे बढ़ती हैं.”

नडेला के बारे में कहा गया है, ”वह हमारे भविष्य को आकार देने में बेहद प्रभावशाली हैं और यह मानवता के लिए अच्छी बात है.” उन्होंने कहा, ”माइक्रोसॉफ्ट का ‘ओपनएआई’ में निवेश और ‘मिस्त्रल एआई’ के साथ समझौते ने सत्या नडाल को कृत्रिम मेधा (एआई) क्रांति में अग्रणी बना दिया है. दिल से प्रौद्योगिकीवेत्ता सत्या एआई को एक ऐसे उपकरण के रूप में देखते हैं जो इंसानों को सशक्त बनाएगा. हालांकि अनपेक्षित परिणामों और दुरुपयोग के बारे में चिंता वाजिब है. इसीलिए यह इतना आश्वस्त करने वाला है कि सत्या एआई के प्रबंधकों में से एक है. उनकी विचारशीलता और विनम्रता हमें सुरक्षित बनाएगी.”

मलिक के बारे में ऑस्कर-नामित वृत्तचित्र की निर्माता निशा पाहुजा लिखती हैं कि वह भारत के “सर्वाधिक र्चिचत पहलवानों” में से एक थीं, जो महिला एथलीटों के यौन उत्पीड़न के आरोपी एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृज भूषण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग के लिए 2023 की शुरुआत में दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्र हुए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu