शिवनाथ नदी में युवक ने लगाई छलांग: दोस्त बोला- पुल पर बाइक रोकी, फिर पर्स, मोबाइल और घड़ी थमाकर कूद गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 04:14 PM
शिवनाथ नदी में युवक ने लगाई छलांग: दोस्त बोला- पुल पर बाइक रोकी, फिर पर्स, मोबाइल और घड़ी थमाकर कूद गया
ऑडियो सुनें

दुर्ग: शिवनाथ नदी में 24 साल के युवक ने देर रात पुराने ब्रिज से छलांग दिया है। एसडीआरएफ की टीम सुबह से तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक लड़के का पता नहीं चला है। बोरसी निवासी उमाकांत साहू बुधवार रात अपने दोस्त कुणाल की बर्थडे पार्टी पर गया था।

पिता के मुताबिक देर रात कुणाल का फोन आया कि उमाकांत शिवनाथ नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आज सुबह 7 बजे से एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग कर रही है।

कुणाल को पर्स, मोबाइल और घड़ी देकर कूद गया

कुणाल के मुताबिक रात को चार दोस्त दुर्ग-राजनांदगांव बाइपास पर हमर ढाबा में खाना खाने गए थे। पार्टी करने के बाद दो दोस्त कार से निकल गए। उमाकांत अपनी बुलेट से कुणाल को लेकर घर जाने के लिए निकला।

छोटे पुल से गुजरते वक्त उसने बुलेट को रोककर पास खड़ा किया। इसके बाद कुणाल को पर्स, घड़ी, मोबाइल दिया और नदी में कूद गया। कुणाल के मुताबिक उसने उसे रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद उसने पुलिस और उसके घरवालों को सूचना दी।

चार दोस्तों के बीच ऐसा क्या हुआ कि देनी पड़ी जान

इस घटना में कई सवाल अनसुलझे हैं। पहला ढाबे में पार्टी के दौरान चार दोस्तों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उमाकांत को खुदकुशी करनी पड़ी। चार दोस्त भले ही दो गाड़ियों में थे तो वो साथ क्यों नहीं निकले। ढाबे से घटनास्थल की दूरी काफी है।

उमाकांत कुणाल को अपना सामान दे रहा था तब उसने उसे क्यों नहीं रोका। शोर क्यों नहीं मचाया। इसका जवाब कुणाल और उसके दोस्त नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस का कहना है पहले उनका फोकस उमाकांत को खोजने पर हैं। इसके बाद सभी सवालों के जवाब दोस्तों से लिए जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav