फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने पहले सप्ताहांत में की 22.59 करोड़ रुपये की कमाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Jun 2023 10:22 PM
फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने पहले सप्ताहांत में की 22.59 करोड़ रुपये की कमाई
ऑडियो सुनें

मुंबई. विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में देश में 22.59 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. फिल्म निर्माता कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कमाई के आंकड़े साझा किए.

कंपनी ने ट्वीट किया, ”यह सप्ताहांत प्यार से भरा रहा. दर्शकों इस हटके कहानी को प्यार देने के लिए धन्यवाद. फिल्म ‘लुका छुपी’ और ‘मिमी’ के निर्माताओं की ओर से पेश है एक हटके कहानी. अपने पूरे परिवार के साथ देखें.” ‘मैडॉक फिल्म्स’ और ‘जियो स्टूडियोज’ के बैनर तले बनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बच्चे’ में कौशल और सारा के अलावा इनामुलहक, सुष्मिता मुखर्जी, नीरज सूद, राकेश बेदी और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म दो जून को रिलीज हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu