ब्रेकिंग : ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी- समझौता करो, वरना खत्म कर देंगे; UN से अलग-थलग करने की अपील, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दे रहे हैं ट्रम्प

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 22 Sep 2026 08:56 PM
ब्रेकिंग : ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी- समझौता करो, वरना खत्म कर देंगे; UN से अलग-थलग करने की अपील, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दे रहे हैं ट्रम्प

ऑडियो सुनें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले से ज्यादा ताकतवर हुआ है। साथ ही उन्होंने ईरान को खत्म करने की सीधी धमकी दी।

ईरान को खत्म करने की धमकी देने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की अपील की। ट्रंप ने कहा कि अगर यह रणनीति काम करती है तो तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी। उन्होंने UN के सदस्य देशों से ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने में साथ देने को कहा। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान को लेकर एक बड़ा फैसला लेना है, लेकिन यह फैसला शायद अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के बाद लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ईरान चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहा है।

बता दें कि UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के भाषण से जनरल डिबेट की औपचारिक शुरुआत हुई। इसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने भाषण दिया और अब मेजबान देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोल रहे हैं। महासभा हॉल में 193 देशों के प्रतिनिधि मौजूद हैं। ट्रंप के भाषण में अमेरिका की ताकत और दुनिया में बदलाव लाने के लिए उसके इस्तेमाल पर फोकस है।

हमारी दुनिया में खाई बढ़ती जा रही हैं- UN महासचिव
इससे पहले UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपना विदाई भाषण दिया। महासचिव के तौर पर यह उनका आखिरी UN महासभा संबोधन था। भाषण की शुरुआत में गुटेरेस ने कहा कि “हमारी दुनिया में खाई बढ़ती जा रही हैं।” UN प्रमुख ने कहा कि महाशक्तियों को यह समझना होगा कि “उनकी ताकत उतनी भी ‘सुपर’ नहीं है” और सिर्फ सैन्य ताकत से शांति कायम नहीं की जा सकती।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए ट्रंप ने क्या मैसेज दिया?
इससे पहले जब ट्रम्प न्यूयॉर्क स्थित UN मुख्यालय में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने पहुंचे तब उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा, ”संयुक्त राष्ट्र में आना मेरे लिए सम्मान की बात है। हम आगे बढ़ रहे हैं और हमारा देश बहुत अच्छा कर रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए संदेश के बारे में उन्होंने कहा, “युद्ध खत्म करें।”

By Navabharat News Group